फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schemes for TB patients in himachal get cash prize of rupee 500

टीबी रोगियों को अस्पताल तक लाओ, 500 रुपये का नकद इनाम पाओ

Wed, 21 Aug 2019 02:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Aug 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
schemes for TB patients in himachal get cash prize of rupee 500
टीबी की बीमारी

टीबी के संक्रमण को वातावरण से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने क्षय रोग कार्यक्रम के तहत खांसने वाले व्यक्तियों को अस्पताल लाने और जांच करवाने के बाद रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद उसे 500 रुपये देने का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. नीरज मित्तल ने इसकी पुष्टि की है। क्षयरोग मुक्त कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों की तलाश को लेकर विभाग ने मुखबिर प्रोत्साहन राशि (इनफोरमर इंसेटिव) शुरू की है। जिला में 1102 क्षय रोगी हैं।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. रविंद्र कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरीराम ठाकुर, डॉ, मनीष सूद और डॉ. गोपाल आशीष शामिल रहे। बैठक में बताया गया कि रोगियों की तलाश व तुरंत उपचार को लेकर प्रदेश सरकार क्षय रोग कार्यक्रम के तहत योजना को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कि 5 सौ रुपये की नकद राशि और रोगियों का पता करने को लेकर यह मुहिम कारगर हो सकती है। बैठक में बताया गया कि अक्षय संवाद संस्था भी यह कार्य कर रही है जोकि आईजीएमसी में मरीज के साथ आए परिजन को खांसने के बाद टेस्ट करवाने के लिए सेंटर पर लाती है।


इसी तरह कृष्णानगर में भी यह कार्य किया जा रहा है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि लगातार दवाइयों का सेवन करने से रोगी टीबी जैसी बीमारी से बच सकते हैं। रोगियों को मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना के तहत निक्षय पोषण योजना में 500 रुपए प्रतिमाह अनुदान राशि भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed