फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Satti statement over viral video for abusing Rahul Gandhi

वायरल हो रहे वीडियो पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया स्पष्टीकरण

Mon, 15 Apr 2019 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Satpal Satti statement over viral video for abusing Rahul Gandhi
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरा 10 मिनट का वीडियो दिखाए। सत्ती ने कहा कि वीडियो में उन्होंने यह कहा है कि आज राष्ट्रीय राजनीति इतने नीचे चली गई है कि एक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जो खुद को भावी प्रधानमंत्री कहता है, वह मौजूदा प्रधानमंत्री के लिए कहता है कि ‘चौकीदार चोर’ है। उन्होंने कहा कि वह तो अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत दे रहे थे कि इस तरह के बयान किसी को नहीं देने चाहिए। सोशल मीडिया पर भी नहीं लिखने चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर भी लोग इतने कट्टर हैं कि गुस्से में आ जाते हैं। मैंने कहा भी- जो उस व्यक्ति ने लिखा है, वह मुझे बोलने में भारी लग रहा है। जब आदमी दूसरों को ऐसा बोलेगा तो उन्हें भी सुनना पड़ेगा। आम आदमी सुनाता भी है। जब उनसे पूछा गया कि भले ही जो शब्द आपने पढ़े, वह किसी और के थे, लेकिन क्या उन्हें मंच से पढ़ना ठीक था?
विज्ञापन


इस पर सत्ती ने कहा- मैंने खुद ही कहा कि जो लिखते हैं गलत हैं, लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री को एक पार्टी का लीडर मंच से कहेगा चौकीदार और नीचे से कहेंगे चोर है तो उसके बदले में लोग ऐसा लिख रहे हैं। मैंने कहा कि यह सोशल मीडिया का दुरुपयोग है और हमारा कोई कार्यकर्ता ऐसा न कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed