फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti statement over sudhir sharma bye elections in Dharamshal

सुधीर पर चल रही थी बात, बाहरी के बजाय अपने कार्यकर्ता पर लगाया दांव : सत्ती

Mon, 30 Sep 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
satpal satti statement over sudhir sharma bye elections in Dharamshal
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने धर्मशाला उपचुनाव के टिकट फाइनल होते ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सत्ती ने सुधीर के भाजपा में आने को लेकर स्पष्ट तो नहीं कहा पर इशारों में जताया कि उन्हें टिकट देने की तैयारी चल रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ था भी और नहीं भी, लेकिन आखिरकार निर्णय लिया कि किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय भाजपा के कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ाएंगे।

विज्ञापन


धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कई कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इस दिशा में हम शुरू से बढ़ रहे थे। ऐसी बातें ध्यान में आ भी रही थीं, लेकिन हमने इस पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा अध्यक्ष के इस खुलासे से जाहिर होता है कि सुधीर के भाजपा में जाने की अटकलें काफी हद तक सही थीं। गौर हो कि सुधीर शर्मा ने विस उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने वहां से गद्दी समुदाय से संबंधित विजय इंद्र कर्ण को टिकट थमा दिया। 
विज्ञापन


सत्ती पर करूंगा मानहानि का दावा : सुधीर 
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है सतपाल सत्ती का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। सत्ती का यह बयान कि मैं भाजपा मैं आना चाहता था, हास्यास्पद है। मेरी सतपाल सत्ती या किसी अन्य नेता से बात होने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने चुनाव लड़ना होता तो कांग्रेस से ही लड़ता। सत्ती इससे पहले भी कई बार तथ्यहीन बयानबाजी कर खुद को और अपनी पार्टी को परेशानी में डाल चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर उन्होंने इस बयान का खंडन नहीं किया तो उन पर मानहानि का दावा करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed