{"_id":"5aa5281b4f1c1ba8758b4ccb","slug":"satpal-satti-hits-out-at-himachal-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ती ने साधा निशाना, बोले- पहले मांगने वाले दें अपना हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ती ने साधा निशाना, बोले- पहले मांगने वाले दें अपना हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार हो रही कांग्रेस की हार से सबक लेने के स्थान पर कांग्रेस ओछी हरकतें कर रही है। दूसरों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपनी कमियों को देखना चाहिए और अपने 60 साल का हिसाब देना चाहिए।
विज्ञापन
सत्ती रविवार को जिला भाजपा की कांग्रेस से हिसाब मांगो बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, हरिओम भनोट, प्रो. राम कुमार, जिला महामंत्री यशपाल राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्मदा जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कांग्रेस की नीति और नीयत में खोट नजर आ रहा है। भाजपा के सांसदों ने प्रदेश हित में काम किया है। अपने हलके में रहकर जनता के बीच विकास के कारवां को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में जनता के बीच जाकर सांसद और पार्टी किए गए कामों का ब्योरा देगी। कहा कि हमसे हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस अपने सांसद और केंद्र में मंत्री रहे वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, चंद्र कुमार सहित अन्य सांसदों का हिसाब जनता को दें।