फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sardar Patel University has declared the results of many entrance exams including B.Ed

SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बीएड समेत कई प्रवेश परीक्षाओं का घोषित किया परिणाम

Mon, 23 Jun 2025 11:04 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

एसपीयू ने बीएड समेत अन्य विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स की सीटों को भरने के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएड की प्रवेश परीक्षा में बैठे 1,623 अभ्यर्थियों में से 37 परीक्षार्थियों ने ही 100 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
Sardar Patel University has declared the results of many entrance exams including B.Ed
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने बीएड समेत अन्य विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स की सीटों को भरने के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएड की प्रवेश परीक्षा में बैठे 1,623 अभ्यर्थियों में से 37 परीक्षार्थियों ने ही 100 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। एमएससी केमिस्ट्री समेत अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा में भी परीक्षार्थी अधिक अंक प्राप्त नहीं कर पाए हैं। एमएससी फिजिक्स में आर्यन पांटा ने परीक्षा में सबसे अधिक 62 अंक प्राप्त किए हैं। एमएससी जूलाजी में तमन्ना ने 68 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


एमएससी मैथ में हेमंत शर्मा 56 अंक के साथ टाॅपर रहे। एमएससी केमिस्ट्री में विशाल ने 46 सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। एमएससी बाॅटनी में ईशा सकलानी 77 अंकों के साथ टॉप किया। इसके अलावा मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमकाम, एमए पाॅलिटिक्ल साइंस, हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री समेत अन्य पीजी कोर्स की परीक्षा का भी परिणाम घोषित कर दिया है। बीएड में शिवांगी ने 115 अंक प्राप्त किए हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed