फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sanukt Kisan Morcha will organize vehicle rally on January 26, Apple Growers Association gave support

Shimla News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नारकंडा से सचिवालय तक होगी वाहन रोष रैली

Tue, 23 Jan 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 07:18 PM IST
सार

सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के ऐतिहासिक आंदोलन के बाद केंद्र सरकार और मोर्चा के बीच जो समझौता हुआ था उसे केंद्र सरकार ने दरकिनार कर दिया है। 

विज्ञापन
sanukt Kisan Morcha will organize vehicle rally on January 26, Apple Growers Association gave support
सेब उत्पादक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार की किसानों के साथ वादा खिलाफी के विरोध में 26 जनवरी को नारकंडा से शिमला सचिवालय तक वाहन रोष रैली निकाली जाएगी। कुल्लू में बाइक रोष रैली निकलेगी। देश भर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रैक्टर रैली होगी लेकिन हिमाचल में वाहन और बाइक रैली निकाली जाएगी। सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के ऐतिहासिक आंदोलन के बाद केंद्र सरकार और मोर्चा के बीच जो समझौता हुआ था उसे केंद्र सरकार ने दरकिनार कर दिया है। केंद्र की वादा खिलाफ के विरोध में सेब उत्पादक संघ ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को समर्थन देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को किसानों के दबाव में निरस्त तो किया लेकिन पिछले दरवाजों से लागू करने की प्रक्रिया में चल रही है।

विज्ञापन


किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों पर अमल नहीं किया गया है। सोहन ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट के हित की नीतियां लागू करवा रही है और किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों के लिए खाद, कीटनाशकों और कृषि उपकरणों के अनुदान में भारी कटौती की गई है जबकि कॉरपोरेट कंपनियों को सीए स्टोर स्थापित करने के लिए करोड़ों का अनुदान दिया जा रहा है। मौसम के साथ किसान बागवानों को सरकार की बेरुखी झेलनी पड़ रही है। केंद्र सरकार ने एमआईएस के तहत दिए जाने वाले बजट में भारी कटौती की है। सूखे के कारण किसान बागवानों को हो रहे नुकसान के लिए राहत मैनुअल में संशोधन किया जाना चाहिए। फसल बीमा योजना को भी किसान के हक में परिवर्तित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed