फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanjay Tandon said that bright future of small workers in BJP

संजय टंडन बोले-भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं का भविष्य उज्ज्वल

Wed, 20 Oct 2021 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 06:14 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस की तुलना की जाए तो भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कांग्रेस परिवार पर आधारित है। फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में भी एक ही परिवार का दबदबा दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Sanjay Tandon said that bright future of small workers in BJP
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में छोटे-छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्ज्वल है, पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का मौका नहीं मिलता। केवल बड़े परिवारों का बोलबाला है। भाजपा और कांग्रेस की तुलना की जाए तो भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कांग्रेस परिवार पर आधारित है। फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में भी एक ही परिवार का दबदबा दिखाई दे रहा है। भाजपा में एक छोटे से परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। हिमाचल में भी गरीब परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है।

विज्ञापन


ऐसा कांग्रेस में संभव नहीं है। कहा कि अगर देश और प्रदेश में नजर दौड़ाएं तो देश में केवल कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार का बोलबाला है। अगर कांग्रेस पार्टी में कोई भी निर्णय लेना होता है तो गांधी परिवार से पूछे बिना नहीं लिया जा सकता। हिमाचल प्रदेश में भी एक परिवारवाद का उदाहरण कांग्रेस में निकल कर आया है। जहां विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के विधायक शिमला ग्रामीण से हैं। अब उनकी माता प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कांग्रेस में हमेशा राजघराने या बड़े परिवारों का दबदबा रहा है। इस कारण छोटे कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता ही रह जाते हैं एक पार्टी का नेतृत्व करने में अहम भूमिका नहीं निभा पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed