{"_id":"669928eb3210027feb049967","slug":"sanjay-awasthy-said-himcare-facility-not-closed-100-crores-released-to-hospitals-in-financial-year-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Awasthy: 'हिमकेयर सुविधा बंद नहीं, वित्त वर्ष में अस्पतालों को जारी किए 100 करोड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Awasthy: 'हिमकेयर सुविधा बंद नहीं, वित्त वर्ष में अस्पतालों को जारी किए 100 करोड़'
Thu, 18 Jul 2024 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:08 PM IST
सार
हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में मरीजों को उपचार के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। भाजपा नेताओं के इस बयान का मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने खंडन किया है।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के उस बयान का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में मरीजों को उपचार के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के लाभार्थियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योजना के तहत सरकार 283 पंजीकृत अस्पतालों को नियमित रूप से धनराशि जारी कर रही है। वर्तमान वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की गई है, जिसमें चंबा, बिलासपुर और सिरमौर जिलों के अस्पतालों के लिए एक-एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, जिला हमीरपुर के लिए 10 करोड़ रुपये, जबकि पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ को 10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला शिमला के अस्पतालों को 25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं जिसमें 23 करोड़ रुपये आईजीएमसी के लिए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा के लिए 29.45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, इसमें टांडा के लिए 15 करोड़ रुपये शामिल हैं। जिला कुल्लू को 1.20 करोड़ रुपये, मंडी को 4.30 करोड़ रुपये, सोलन और ऊना जिला को आठ-आठ करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की गई है।
विज्ञापन