फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sambar deer in saloon una himachal pradesh

सैलून में घुस गया सांभर, मची अफरा-तफरी

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
सार

  • दुकान के शीशे टूटे, हजारों का नुकसान 
  • सांभर की जद में आने से दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
Sambar deer in saloon una himachal pradesh
सैलून में घुसा सांभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल से राह भटका एक सांभर बुधवार सुबह अंब बस अड्डे में घुस गया। अपने आप को वाहनों और लोगों की भीड़ के बीच पाकर घबराया सांभर तेजी से बस अड्डा परिसर के अंदर छलांग लगाकर एक सैलून में जा घुसा। इस दौरान सैलून के मालिक राकेश कुमार मिन्हास और ग्राहकों का बाल बाल बचाव तो हो गया, लेकिन सांभर ने दुकान में शीशों को चकनाचूर कर हजारों रुपयों का नुकसान कर दिया। 

विज्ञापन


देखते ही देखते बस अड्डे में सांभर को देखने वालों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। जबकि, बस अड्डे के अंदर आने से पूर्व तहसील कार्यालय परिसर के सामने अंब-मुबारिकपुर हाईवे पर सड़क पर छलांग लगाते वक्त सांभर की जद में दो बाइक सवार युवक भी आ गए। सांभर की टक्कर से दोनों युवक प्रिंस राणा पुत्र अशोक कुमार तथा अलफदीन पुत्र नूर दीन निवासी बैरियां घायल हो गए। 
विज्ञापन


इसी दौरान सांभर हाईवे किनारे नाले में गिर गया और कुछ दूरी तक नाले में ही भागने के बाद अचानक बस अड्डे के अंदर घुस गया। इसी दौरान वन विभाग को सूचित किए जाने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के रेंजर जनम सिंह ठाकुर ने बताया कि वन्य प्राणी तथा लोगों की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी को देर शाम तक दुकान के अंदर ही रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के वक्त उसे जंगल की ओर छोड़ दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांभर इतनी तेज गति से अड्डे के अंदर आया था कि उस दौरान कई लोग उसकी जद में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा लोगों को भी गंभीर चोटें आ सकती थीं। मौके पर पहुंचे अंब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राकेश पठानिया ने बताया कि सांभर की जद में आकर घायल हुए दो युवकों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed