फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salman Khan's sister Arpita's wedding

बहनें-मौसियां आयुष को आज लगाएंगी हल्दी

Sun, 16 Nov 2014 11:27 AM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's sister Arpita's wedding

18 नवंबर को हैदराबाद में पंडित सुखराम के पोते आयुष और सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। रविवार को दिल्ली में दूल्हे आयुष को हल्दी लगाने की रस्म पूरी की जाएगी। इसके लिए आयुष की बहनें-मौसियां और रिश्तेदार दिल्ली में जुटना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


हल्दी की रस्म के बाद सोमवार को पं. सुखराम का परिवार दूल्हे समेत दोपहर साढ़े बारह बजे की फ्लाइट से हैदराबाद रवाना होगा। 18 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे अर्पिता की चूड़ा सेरेमनी होटल फलकनूमा के प्रेजीडेंसियल सूट में होगी। चार बजे दूल्हा आयुष क्लॉक टावर से घोड़ी चढ़ेंगे। सायं छह बजे होटल ताज फलकनूमा के पैलेस फैसकेड में आयुष-अर्पिता की जयमाला और साढ़े छह बजे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फेरे होंगे।

विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Salman Khan's sister Arpita's wedding

आयुष्‍ा के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि 16 नवंबर को दिल्ली के पंचशील स्थित हमारे आवास पर आयुष को बटणा (हल्दी) लगाने की रस्म अदा की जाएगी। इसमें परिजन और नजदीकी रिश्तेदार शामिल हो रहे हैं। शादी की तैयारियों के लिए सलमान ने बीस लाख रुपये अदा कर इवेंट मैनेजर की तैनाती की है, जो शादी में आने वाले मेहमानों से संपर्क कर उन्हें सारी जानकारी दे रहा है। हमारा परिवार सोमवार 17 नवंबर को साढ़े बारह बजे की फ्लाइट से हैदराबाद रवाना हो रहा है।

रिश्तेदारों के लिए विशेष पहचान पत्र

हाईप्रोफाइल शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शादी में शामिल होने वाले रिश्तेदारों को विशेष पहचान पत्र दिए गए हैं। इसके बिना किसी को भी होटल में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। सलमान खान ने मेहमानों की देखरेख और तैयारियों के लिए बीस लाख रुपये में ईवेंट मैनेजर की तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed