फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sahara scheme for sick son, Tehsildar should visit the spot for the way janmanch

बीमार बेटे के लिए सहारा योजना, रास्ते के लिए मौके का दौरा करें तहसीलदार

Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sahara scheme for sick son, Tehsildar should visit the spot for the way janmanch
धर्मपुर के टिहरा में जनमंच की अध्यक्षता करते जल शक्तिमंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : Mandi
टिहरा/धर्मपुर। दिन : रविवार। समय : 11:30 बजे। स्थान : टिहरा पंचायत में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह। जनता का मंच सजा है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी जनता की मांगों, समस्याओं को सुनने पहुंच चुके हैं। यहां 12 पंचायतों की जनता ने अपनी समस्याएं मंत्री और अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनमंच में पिपली पंचायत की बुजुर्ग महिला फूलां देवी ने कहा, बेटा 12 साल से बीमार है। उसको न तो पेंशन है और न ही उसका राशन कार्ड। मंत्री ने तुरंत सीएमओ से कहा कि बुजुर्ग महिला के बेटे को सहारा योजना में सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

समय : 12:00 बजे। एक बुजुर्ग मेहताब माइक पर कहते हैं...मेरे घर के लिए रास्ता नहीं है। रास्ते के लिए पंचायत और प्रशासन के कई चक्कर काटे लेकिन नहीं मिला। मंत्री ने नायब तहसीलदार टिहरा रमेश चंद को आदेश दिए कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें। रास्ता बनवाने के लिए पंचायत को कहें।
विज्ञापन

समय: 12:05 बजे। इंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि टिहरा से बद्दी-नालागढ़-चंडीगढ़ वाया ऊना बस चलाई जाए। क्षेत्र के युवाओं को आने जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं। इसलिए यह बस जरूर चलाई जाए। मंत्री ने आरएम को इस मांग पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय : 12:40 बजे। बांदल के दीनानाथ ने कहा कि उनके गांव के लिए सड़क नहीं है। सालों से सड़क के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं, लेकिन सड़क न होने के चलते ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

जनमंच करीब दो घंटे में ही खत्म हो गया। इसमें 19 शिकायतें और समस्याएं ही पहुंची। अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी और सड़क की थीं। अधिकतर का मौके पर ही निवारण हो गया। लोगों ने 25 मांगें भी मंत्री के सामने रखीं। जनमंच साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुआ और डेढ़ बजे ही खत्म हो गया। यह जनमंच सबसे कम समय तक चला। मंत्री महेंद्र सिंह को शांत स्वभाव में लोगों की समस्याओं को सुनते देखा। जनमंच में लोगों की कम उपस्थिति रही। रविवार होने के चलते बसों की दिक्कतें भी लोगों को झेलनी पड़ीं। अधिकारी नाम पुकारते रहे लेकिन पूछने वाले नहीं थे। मंत्री ने कहा कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें। स्वरोजगार अपनाएं और दूसरों को रोजगार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed