फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Running car catches fire on chandigarh manali national high way

हाईवे पर चलती कार में लग गई आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Running car catches fire on chandigarh manali national high way

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभरपुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार आग की लपटों में घिर गई। हालांकि कार सवार तीनों लोग पहले ही कार से निकल गए थे। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि गंभर पुल के पास कार नंबर (एचपी 31-बी-4264) सुंदरनगर से स्वारघाट की तरफ जा रही थी। कार को केसरी कुमार गांव व डाकखाना महोदव तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ड्राइव कर रहा था। चालक ने बताया कि अचानक चलती कार में हल्का सा धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


जैसे ही कार को रोका तो अचानक गाड़ी में आग लग गई। इसी बीच कार में दो लोग और भी सवार थे। दोनों ने आग लगती देख कार से भाग कर अपनी जान बचाई। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed