फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ruckus in HRTC after union dissolved

एचआरटीसी की कार्यकारिणी भंग होने पर यूनियन में छिड़ी जंग

Thu, 15 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in HRTC after union dissolved

एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति की प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने पर यूनियन में जंग छिड़ गई है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर और कार्यालय सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि निजी स्वार्थ को लेकर चंद कर्मचारियों की आपसी खींचतान के चलते समिति के पदाधिकारी बिखर गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वे पदाधिकारी हैं, जो पूर्व परिवहन मंत्री के दरवाजे पर घुटने टेकते रहे। ये पदाधिकारी कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। इन नेताओं ने हमेशा अपने हित की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने दावा किया है कि एचआरटीसी कर्मचारियों के विश्वास से खिलवाड़ नहीं होगा।
विज्ञापन


परिवहन मजदूर संघ कर्मचारियों की मांगों को सरकार से मनवाएगा। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रदेश संयुक्त समन्वय समिति विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समिति का कार्यकाल एक साल का होता है। यह पूरा हो गया है। 15 दिन के भीतर नई कार्यकारिणी गठित की जानी है। समिति ने एचआरटीसी के कर्मचारियों की मांगे मनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चंद नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed