फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs 1.5 crore approved for roads in rural areas

Shimla News: ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 1.5 करोड़ रुपये मंजूर

Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.5 crore approved for roads in rural areas
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करवाएगा मरम्मत कार्य41.9 लाख रुपये चक्कर में सड़क की मरम्मत पर खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार ने 1.5 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। राज्य में बेहतर सड़क परिवहन और ठंड के मौसम में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस राशि को विभिन्न सड़कों पर खर्च किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का दावा है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। शिमला बाईपास एनएच-22 के चक्कर क्षेत्र के लिए 41.9 लाख रुपये आवंटित किए हैं। कालका-शिमला मार्ग पर शोघी के पास सड़क की मरम्मत के लिए 6.76 लाख रुपये मंजूर किए हैं। शिमला-मंडी रोड पर गड्ढों की मरम्मत के लिए 11.9 लाख, शिमला-नालागढ़ रोड के लिए 7.96 लाख और गोरू-कनीची रोड के लिए 4.9 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा कंडा-लदवी रोड के मरम्मत कार्य के लिए 1.7 लाख, गलोग-हेलोग रोड के लिए 4.9 लाख, हरिजन बस्ती-श्यामलू रोड के लिए 4.8 लाख रुपये और ओखरू-नेहरा रोड के लिए 9.7 लाख रुपये जारी किए हैं। धामी-बैंश रोड पर मरम्मत के लिए 4.9 लाख रुपये और शारा नाला-नाडूथ रोड पर सुधार कार्य के लिए 19.9 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इस बीच जलोग-गधेरी रोड के लिए 6.7 लाख, हीरानगर-शारोग रोड के लिए 8.8 लाख, तवी-गडावाग रोड के लिए 2.1 लाख, डोमेहर नाला-हरिजन बस्ती रोड के लिए 9.4 लाख और टूटीकांडी-शीलगांव रोड के लिए 4.9 लाख रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन



सर्दियों से पहले पूरा होगा मरम्मत कार्य : अग्रवाल
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शीतकाल से पहले सभी मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है ताकि बर्फबारी और ठंड में परिवहन सुविधा सुचारू रूप से लोगों को मिलती रहे। यह प्रयास न केवल क्षेत्र के लोगों को राहत देगा बल्कि शिमला के ग्रामीण इलाकों में आने वाले सैलानियों को भी यात्रा में सुविधा प्रदान करेगा। सरकार की इस पहल से लोगों को बेहतर सड़कें मिलेंगी और सर्दियों में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article