फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roshan became president and Hardayal became general secretary of Pensioner Association

Shimla News: रोशन अध्यक्ष और हरदयाल बनें पेंशनर संघ के महासचिव

Wed, 12 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roshan became president and Hardayal became general secretary of Pensioner Association
मनोज गौतम उपाध्यक्ष किए नियुक्त
विज्ञापन

हीरानंद संगठन सचिव, राजकुमार कैशियर बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन शिमला इकाई की बैठक बुधवार को तारादेवी में हुई। केसी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दो सालों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें रोशन चौहान को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। इसके अलावा मनोज गौतम ने उपाध्यक्ष, चूड़ामणी वर्मा उपप्रधान, मदन शर्मा उपप्रधान, महासचिव हरदयाल सिंह, हाकम सिंह संयुक्त सचिव, जसवीर सिंह प्रचार सचिव, हीरानंद संगठन सचिव, राजकुमार कैशियर, मदन शर्मा सहायक कैशियर, सत्यप्रकाश शर्मा विधि सलाहकार, सतप्रकाश मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। कार्यकारिणी सदस्यों में रामकृष्ण ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रामानंद ठाकुर, लोकेंद्र कटोच, सोहन सिंह, यादविंद्र विमला कंवर को बनाया है।
विज्ञापन


राज्य कार्यकारिणी सदस्य संतोख सिंह, सुखराम और देवी प्रकाश को चुना है। बैठक में पेंशनरों ने समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। इसमें अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन जारी करने, पेंशनरों को सभी देय लाभ जारी किए जाएं जो राज्य सरकार के पेंशनरों को दिए जा रहे हैं। एचआरटीसी पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए और मुख्यमंत्री की ओर से चिकित्सा भत्ते की राशि को लेकर जो घोषणा की है, उसे तुरंत जारी करें। बैठक में पेंशनरों ने विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया कि अगर सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बजट सत्र के बाद उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed