{"_id":"585a00764f1c1b1e64e3a565","slug":"rongi-pulse-will-not-be-provided-to-ration-card-holder-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर, आटे के बाद डिपुओं में बंद हो सकती है ये दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर, आटे के बाद डिपुओं में बंद हो सकती है ये दाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 Dec 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को नए साल से सफेद चना मिल सकता है। मोटी दाल में उपभोक्ताओं को रौंगी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस दाल का टेंडर इसी महीने खत्म होना है।
विज्ञापन
इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम ने तीन मोटी दाल राजमा, काला चना और सफेद चने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। ये टेंडर 22 दिसंबर को खोले जाने हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगले तीन महीने के लिए सफेद चना ही दिया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तीन दालें उपलब्ध करवा रही है। इसमें मसर, मलका मसरी और रौंगी हैं। रौंगी का टेंडर खत्म होने जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को मसर, मलका मसरी के साथ एक और नई दाल दी जानी है। खाद्य आपूर्ति निगम टेंडर फाइनल करने के बाद फाइल सरकार को भेजी जाएगी। नियमों के तहत दाल को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सरकार ने दालों के बनाए हैं पैनल
प्रदेश सरकार ने दालों के पैनल बनाए हैं। इसमें पतली, मीडियम और मोटी दाल शामिल है। तीनों पैनल में से उपभोक्ताओं को एक-एक दाल दी जाती है। पतली और मीडियम दालें अभी उपभोक्ताओं को मिल रही हैं। मोटी दाल का ही टेंडर खुलना है।
मोटी दाल देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। यह टेंडर 22 दिसंबर को खुलेंगे। उपभोक्ताओं को मोटी तीन दालों में से एक दाल दी जानी है। जिस दाल का रेट कम होगा, उपभोक्ताओं को वह दाल दी जाएगी।- जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री
मोटी दाल देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। यह टेंडर 22 दिसंबर को खुलेंगे। उपभोक्ताओं को मोटी तीन दालों में से एक दाल दी जानी है। जिस दाल का रेट कम होगा, उपभोक्ताओं को वह दाल दी जाएगी।- जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री