{"_id":"56e2606d4f1c1bcb618b456e","slug":"rohtang-will-be-open-for-tourist-get-online-permit","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब रोहतांग जा सकेंगे सैलानी, इसी महीने मिलेंगे परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोहतांग जा सकेंगे सैलानी, इसी महीने मिलेंगे परमिट
रितेश गुलेरिया /अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
रोहतांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग के लिए इसी माह के अंत तक सैलानियों को परमिट मिलना शुरू होंगे। इसके लिए साइट ऑनलाइन करने के लिए प्रशासन को अब केवल बीआरओ से एनओसी का इंतजार है। एनओसी मिलते ही परमिट मिलना शुरू हो जाएंगे। अब एक गाड़ी को ऑनलाइन 24 घंटे में एक ही परमिट मिलेगा, जबकि पहले काउंटर से टैक्सी चालक दो से चार परमिट ले लेते थे।
विज्ञापन
इसके बाद परमिट 2500 से 3500 तक बेचे जाते थे। अब कालाबाजारी रोकने को प्रशासन ने एक नंबर की गाड़ी को 24 घंटे में एक बार परमिट देने का निर्णय लिया है। इस बार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोहतांग के लिए केवल 500 पेट्रोल वाहन भेजने का निर्णय लिया है। रोहतांग जाने वाले वाहन से 500 रुपये शुल्क भी वसूला जाना है।
विज्ञापन
इधर, वीरवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने मौके पर जाकर जायजा लिया, लेकिन अभी राह नाला से आगे गाड़ी नहीं जा पाई। एसडीएम ने बताया कि बीआरओ रोहतांग टॉप पर पहुंच गया है। जैसे ही बीआरओ से एनओसी मिलेगी ऑनलाइन परमिट जारी कर दिए जाएंगे। बताया कि 24 घंटे में एक गाड़ी को एक बार ही परमिट मिलेगा। 24 घंटे से पहले उक्त गाड़ी ऑनलाइन परमिट के लिए अप्लाई नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
होटलों में मई तक 50 फीसदी बुकिंग
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि मनाली के होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। इस बार मौसम अधिक गर्म रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए मनाली में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
मनाली में हैं लगभग 800 होटल
पर्यटन नगरी मनाली में छोटे से लेकर बड़े 800 से अधिक होटल हैं। इनमें 375 नामी होटल हैं।