{"_id":"7195a18d2df328b6f242489ff886a414","slug":"rohtang-tunnel-workers-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की हड़ताल, रोहतांग टनल का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की हड़ताल, रोहतांग टनल का काम ठप
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों की हड़ताल के कारण रोहतांग टनल का काम ठप हो गया है। एक मजदूर को निकाल जाने का विरोध कर रहे दूसरे मजदूरों की हड़ताल 14वें दिन में प्रवेश कर गई है। जिला मुख्यालय केलांग में हड़ताल संबंधी मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों, बीआरओ और कामगारों की तकरीबन छह घंटे तक बैठक हुई है। बावजूद हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
सामरिक महत्व की 8.8 किलोमीटर लंबी टनल का काम बंद पड़ा है। कंपनी की ओर से सॉउथ पोर्टल में एक मजदूर के हटाए जाने के बाद रोहतांग टनल निर्माण पर 14 दिन से विराम लग गया है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि यदि हड़ताल नहीं हुई होती तो वे 14 दिन में नॉर्थ पोर्टल में 70 मीटर आगे तक खुदाई हो जाती। अधिकारियों के मुताबिक हड़ताल की वजह से नॉर्थ पोर्टल में 12 मीटर पर रॉकवोल्ट फिट नहीं किया गया है। इससे नुकसान होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
कोकसर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश, तांदी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य सत्यपाल का कहना है कि कंपनी तथा मजदूरों को मामला सुलझा लेना चाहिए। टनल में तैनात बीआरओ के डायरेक्टर बीआर राव का कहना है कि हड़ताल संबंधी मामले को लेकर केलांग में प्रशासनिक अधिकारियों, बीआरओ के अधिकारियों तथा मजदूर यूनियन के बीच बैठक हुई थी। बैठक में मामला सुलझ गया था। बावजूद कामगार फिर से हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
उधर, नॉर्थ पोर्टल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कंपनी ने कोरे आश्वासन दिए हैं। साउथ पोर्टल से निकाले गए कामगार को कंपनी ने लिखित तौर पर स्थायी नियुक्ति नहीं दी है। लिखित स्थायी नियुक्ति तक हड़ताल जारी रहेगी। वीरवार को शिमला में भी इस पर सीटू के नेताओं की बैठक रखी गई है।