{"_id":"6ac5020362dc833d130ed563","slug":"himachal-high-court-screening-test-schedule-finalized-for-clerk-or-proof-reader-posts-71-candidates-to-take-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल हाईकोर्ट: क्लर्क या प्रूफ रीडर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल तय, 71 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल हाईकोर्ट: क्लर्क या प्रूफ रीडर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल तय, 71 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Tue, 06 Oct 2026 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:43 PM IST
सार
उच्च न्यायालय शिमला ने क्लर्क और प्रूफ रीडर के पद के लिए आयोजित की जाने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा की तारीख और वेन्यू की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला ने क्लर्क और प्रूफ रीडर के पद के लिए आयोजित की जाने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा की तारीख और वेन्यू की घोषणा कर दी है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षा 15 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा का मुख्य केंद्र न्यू ऑडिटोरियम, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला-1 निर्धारित किया गया है। इस स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 71 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उच्च न्यायालय की जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी या दिशा-निर्देशों के लिए हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।
विज्ञापन