{"_id":"5d976d558ebc3e013371cfa7","slug":"rohtang-tunnel-will-be-ready-with-2700-crores-purushottam","type":"story","status":"publish","title_hn":"2700 करोड़ से बनकर तैयार होगी रोहतांग टनल: पुरुषोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2700 करोड़ से बनकर तैयार होगी रोहतांग टनल: पुरुषोत्तम
Fri, 04 Oct 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग टनल बनकर 2700 सौ करोड़ में तैयार होगी। रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर के पी पुरुषोत्तम ने कहा कि नॉर्थ और साउथ पोर्टल को जोड़ने वाली सड़कों, स्नो गैलरी और पुलों के निर्माण में लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च आ रहा है। इससे कुल खर्चा 3200 करोड़ आएगा।
विज्ञापन
रोहतांग टनल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बीते सितंबर मेें रोहतांग टनल में फोन सुविधा आरंभ हो चुकी है। रोहतांग टनल लगभग बनकर तैयार है। इसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन
रोहतांग टनल से 33 केवी की लाइन बिछाई जाएगी, जिससे लाहौल को बिजली पूरा वर्ष भर मिलती रहेगी और लाहौल में पैदा होने वाली बिजली भी देश को मिलेगी। सेरी नाला की वजह से टनल के निर्माण में देरी हुई है। सितंबर 2020 तक टनल में लाइटनिंग, सीसीटीवी कैमरा, वेंटिलेशन, सेंसर, साइड मार्किंग का कार्य सितंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
अक्तूबर के बाद लाहौल के लोगों को आपातकाल के लिए रोहतांग टनल मुहैया करवा दी जाएगी। इसके लिए लाहौल के उपायुक्त से बैठक भी हो चुकी है। टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल के दोनों ओर पार्किंग के निर्माण की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि टनल 5 वर्ष 3 महीने में बनकर तैयार होनी थी, लेकिन सेरी नाला के रिसाव और सर्दियों में काम बंद होने की वजह से अधिक समय लग रहा है। हालांकि, टनल के उद्घाटन के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सुरक्षा मानकों को लेकर चल रहे कार्यों के सितंबर 2020 में पूरा होने की उम्मीद है।