फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang pass open for tourists.

मनाली, रोहतांग जाने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी

Tue, 19 May 2015 10:08 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
rohtang pass open for tourists.

रोहतांग दर्रा पर बर्फ के बीच मस्ती का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। सोमवार को कुल्लू के डीसी राकेश कंवर ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अफसरों के साथ रोहतांग दर्रे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि 20 मई से पर्यटक मढ़ी तक जा सकेंगे।

विज्ञापन


पांच दिन में रोहतांग भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटक वाहनों को गुलाबा चेक पोस्ट से सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक रोहतांग की ओर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


ये वाहन रोहतांग पर चार बजे के बाद नहीं रुक सकेंगे। रोहतांग जाने के लिए परमिट एसडीएम कार्यालय मनाली या गुलाबा चेक पोस्ट पर मिलेंगे। लोकल टैक्सी ऑपरेटर व पर्यटक एडवांस में भी परमिट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से पांच हजार रुपये लगेगा शुल्क

rohtang pass open for tourists.

डीसी राकेश कंवर ने बताया कि रोहतांग जाने वाले पेट्रोल वाहन के एक चक्कर पर एक हजार रुपये, डीजल वाहन से ढाई हजार और छह से अधिक सवारियों वाले वाहन से पर्यावरण मुआवजे के रूप में पांच हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा।

एक दिन में जा सकेंगी हजार गाडि़यां
डीसी राकेश कंवर ने बताया कि लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए मढ़ी से आगे कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के अनुसार रोहतांग की ओर अब एक दिन में पर्यटकों की केवल एक हजार गाडि़यां ही जा सकती हैं। इनमें 60 प्रतिशत पेट्रोल और 40 प्रतिशत डीजल गाडि़यां जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed