फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rock fell on a moving bus, a death

चलती बस पर गिरी चट्टान, एक की मौत

Thu, 07 Aug 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 07 Aug 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
Rock fell on a moving bus, a death

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक चलती बस पर चट्टान गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।

विज्ञापन


चट्टान इतनी बड़ी थी कि इससे बस को भी भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। मामला सुबह करीब 9.00 बजे का है जब प्राइवेट बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी।

इस दौरान बस में 25 से 30 सवारियां सवार थी। लोगों के अनुसार जैसे ही बस पंडोह के करीब सात मील नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक पहाड़ी के ऊपर से चट्टान का एक बड़ा हिस्स बस आ गिरा।
विज्ञापन

बस के पिछले हिस्से पर गिरी चट्टान

Rock fell on a moving bus, a death

यह चट्टान बस के पिछले हिस्से पर गिरी जिससे बस में सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे से बस में बैठी सवारियां बुरी तरह से सहम गई। इसके बाद पुलिस को सूचित कर घायलों को बस से निकालने का काम शुरू हुआ।

इसमें स्‍थानीय लोगों सहित सवारियों ने पूरा सहयोग। करीब 10 घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया जहां पर एक शख्स की मौत हो गई।

अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई जबकि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक ‌जानकारी के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कांगड़ा में जा चुकी है तीन लोगों की जान

Rock fell on a moving bus, a death

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिशों से लोगों की जान आफत में पड़ गई है। मंडी से पहले कांगड़ा में भी इसी तरह से चट्टान के कार पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियां दरक रही हैं और इससे सड़कों का सफर जानलेवा होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed