Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Robotic surgery will start from today at Chamiyana Hospital, Shimla on the lines of AIIMS Delhi

Shimla: एम्स दिल्ली की तर्ज पर शिमला के चमियाना अस्पताल में गुरुवार से शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी

Wed, 06 Aug 2025 04:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 04:35 PM IST
सार

अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में नई दिल्ली एम्स की तर्ज पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Robotic surgery will start from today at Chamiyana Hospital, Shimla on the lines of AIIMS Delhi
चमियाना में रोबोटिक सर्जरी होगी, डॉ. पंपोष रैना करेंगे ऑपरेशन का नेतृत्व। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल का अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में नई दिल्ली एम्स की तर्ज पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी। गुरुवार को अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो रही है। संस्थान में 29 करोड़ रुपये की लागत वाली एक अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जा चुकी है और इसके क्लीनिकल लांच की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक में विशेषज्ञ सर्जन की ओर से रोबोटिक उपकरणों का उपयोग कर अधिक सटीकता के साथ कम समय में मरीज का ऑपरेशन किया जाता है। इस तकनीक में संक्रमण की संभावना कम रह जाती है और मरीज शीघ्र ही ठीक हो जाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक सर्जिकल प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करेगी और ऑपरेशन के लिए मरीजों की प्रतीक्षा अवधि भी कम होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल में अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में 42 करोड़ रुपये लागत के चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें यूरोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांट, कार्डियक एनेस्थीसिया, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी और न्यूरोसर्जरी जैसे विभागों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद शामिल है। मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इन विभागों का स्तरोन्नयन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक तकनीक से लैस करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि मरीजों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed