फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roads coming empty from encroachment removal Some places are still going round rules

Shimla News: अतिक्रमण हटने से खाली आ रही सड़कें कुछ जगह अभी भी रौंदे जा रहे हैं नियम

Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads coming empty from encroachment removal Some places are still going round rules
शहर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाए अतिक्रमण के कारण सड़कें अब खाली नजर आने लगी। हालांकि कुछ जगह अवैध तहबाजारी अभी भी दुकानें लगा रहे हैं। नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की मुहिम भी लगातार जारी है। इसका जायजा संवाददाता ने लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट :-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यायालय के आदेशों पर शहर के बाजारों और सर्कुलर रोड से तहबाजारियों को हटाने की जारी मुहिम का असर अब नजर आने लगा है। शहर के कुछ ऐसे बाजार भी हैं, जहां से तहबाजारियों को पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। यहां बार-बार सामान जब्त किए जाने के बावजूद तहबाजारी अपनी दुकानें सजाकर नियमों को रौंद रहे हैं।
विज्ञापन


शाम होते ही पुराना बस अड्डे के आसपास और शहर के बाजारों में कुछ चुनिंदा जगहों पर तहबाजारी सिर पर सामान उठाकर मोमोज, अंडे, बर्गर, सैंडविच जैसे फास्ट फूड की दुकानें लगाकर बैठ जाते हैं और पैदल चलने वाले रास्तों पर कब्जा कर लेते हैं। ऐसे स्थानों पर अभी भी सख्ती की जरूरत है। शहर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 103 टनल के पास सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई दुकान को जेसीबी से हटाया गया। टुटीकंडी की ओर जाने वाले रास्ते के पास दुकान तो नहीं लगी लेकिन दुकान लगाने का सामान अभी भी वहीं रखा है, जिसे हटाया नहीं गया है। साढ़े 11 बजे तक पुराना बस अड्डे और लोकल बस अड्डे के बीच से हटाए गए पांच-छह तहबाजारियों की दुकानें नजर नहीं आईं लेकिन एक स्थान पर सामान जरूर पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे यह जगह खाली नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना बस अड्डे से बाजार की ओर जाने वाले ओवरहेड ब्रिज पर भी तहबाजारी नहीं दिखाई दिए। इसके चलते राम बाजार की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर लगी तहबाजारियों की दुकानें बंद रहीं। तहबाजारियों को शुक्रवार को हटाने की मुहिम का विरोध कर रहे तहबाजारी कालीबाड़ी में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने गए थे। रामबाजार की स्थायी दुकानों के अंदर ही सामान सजा हुआ मिला। राम मंदिर गेट से लोअर बाजार की टनल तक सड़क के एक किनारे सामान पैक कर बॉक्स रखे हुए मिले।



लोअर बाजार नजर आ रहा खाली

शहर के लोअर बाजार में इस मुहिम का सबसे अधिक असर नजर आ रहा है। बाजार की सड़क अब खाली नजर आने लगी है। यहां कुछ सब्जी, मिर्च, लहसुन या फल लेकर बैठने वाले तहबाजारी जरूर होते हैं, जो नगर निगम की टीम के आने पर तुरंत हट जाते हैं। शाम को बैठने वाले तहबाजारियों पर कार्रवाई करने में अभी नगर निगम की टीम को स्टाफ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को मुहिम जारी रखते हुए संजौली में पार्किंग के पास से अतिक्रमण हटाया। वहीं नगर निगम की टीम ने लक्कड़ बाजार और लोअर बाजार में अतिक्रमण करने वालों को हटाने के लिए दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article