फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Safety: Himachal Police Department has identified 142 black spots

सड़क सुरक्षा: हिमाचल पुलिस विभाग ने चिह्नित किए 142 दुर्घटना स्थल

Fri, 08 Apr 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

सड़कों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 142 दुर्घटना स्थल (ब्लैक स्पॉट) चिह्नित किए हैं। पुलिस ने यहां क्रैश बैरियर लगाने, संकरे हिस्सों को चौड़ा करने, मलबा हटाने, सूचना पट्ट लगाने के लिए संबंधित ब्लैक स्पॉट की जानकारी लोनिवि, एनएचएआई और बीआरओ सहित सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों के साथ साझा की है।

विज्ञापन
Road Safety: Himachal Police Department has identified 142 black spots
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, जिला और ग्रामीण सड़कों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 142 दुर्घटना स्थल (ब्लैक स्पॉट) चिह्नित किए हैं। पुलिस ने यहां क्रैश बैरियर लगाने, संकरे हिस्सों को चौड़ा करने, मलबा हटाने, सूचना पट्ट लगाने के लिए संबंधित ब्लैक स्पॉट की जानकारी लोनिवि, एनएचएआई और बीआरओ सहित सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों के साथ साझा की है। पुलिस विभाग का कहना है कि हिमाचल में सड़क हादसे कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ओवर स्पीड पर वाहन न चलाना, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल न सुनना, हेलमेट का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाना आदि नियम बनाए गए हैं। अगर कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य जिला सड़कों पर ऐसे स्पॉट की पहचान की जा रही है, जहां हादसों की आशंका बनी होती है। विभाग के अनुसार बीते 5 साल के आंकड़ों के आधार पर पाया गया है कि प्रदेश में हर साल औसतन 2700 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं और 1100 मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed