फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road blocked due to landslides near ISBT Shimla

बेतरतीब खुदाई करने से क्रॉसिंग के पास सड़क ढही, ISBT ठप

Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Road blocked due to landslides near ISBT Shimla

भारी बारिश के बीच आईएसबीटी टूटीकंडी को जाने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्रॉसिंग के पास गिर गया है। इससे आईएसबीटी के लिए बसों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क के साथ यहां स्थित पुलिस गुमटी भी मलबे के साथ नीचे गिर गई है। इसमें गुमटी में पुलिस जवानों के सामान और कंप्यूटर भी मलबे में दब गया। 

विज्ञापन


क्रॉसिंग पर सड़क ढहने से न्यू बस स्टैंड (आईएसबीटी) के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डेढ़ लाख की कीमत से हाल ही में पुलिस महकमे की ओर से यहां गुमटी का निर्माण किया गया था। घटना के समय गुमटी में कोई पुलिस वाला नहीं था। वह सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल में व्यस्त था। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


सड़क के साथ लगती भूमि पर पर्यटन विभाग बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कर रहा है। पार्किंग निर्माण के लिए हो रही अधिक खुदाई को सड़क ढहने का कारण बताया जा रहा है। शिमला शहर का सबसे मुख्य प्वाइंट ढहने से बाहरी राज्यों से न्यू आईएसबीटी के लिए कोई बस नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी गाड़ियां सर्कुलर रोड से गुजरेंगी। इससे सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया है। बाईपास ढहने से न्यू बस स्टैंड, लालपानी, टूटीकंडी की ओर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही सर्कुलर रोड से चलाई गई है। वहीं सड़क ढहते ही पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और एनएच विंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। 

सर्कुलर रोड पर रेंगते रहे वाहन
टूटीकंडी क्रॉसिंग पर सड़क ढहने के तुरंत बाद आईएसबीटी सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वाहनों की आवाजाही सर्कुलर रोड से की गई। 

पहले से ही तंग सड़क और उसके साथ बाईपास सड़क का ट्रैफिक डायवर्ट होने से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। सड़क पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। हालांकि ट्रैफिक जवान ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए सड़क के चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। 

15 किमी अतिरिक्त सफर तय करने के बाद पहुंचे घर
सड़क ढहने से टूटीकंडी, फागली, लालपानी, न्यू बस स्टैंड और उसके आसपास के क्षेत्र के लोग 15 किलोमीटर का अतिरिक्त  सफर तय करने के बाद अपने घर पहुंचे। 

क्षेत्र के लोग और स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों को घर पहुंचने  मेें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  लोगों को ओल्ड बस स्टैंड से पहले खलीणी और वहां से बाईपास होते हुए आईएसबीटी, फागली पहुंचना पड़ रहा है। 

ओल्ड बस स्टैंड से चलीं चंडीगढ़, दिल्ली, हमीरपुर रूट पर बसें
टूटीकंडी क्रॉसिंग पर सड़क ढह जाने के बाद चंडीगढ़, दिल्ली, हमीरपुर, मंडी सहित अन्य रूटों पर ओल्ड बस स्टैंड से बसों का संचालन किया गया। सड़क बंद होने से पहले जो बसें आईएसबीटी में थीं। उन्हें बाईपास होते हुए खलीनी, हिमलैंड से ओल्ड बस स्टैंड होते चलाया गया। शुक्रवार को भी बसों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन करने के लिए टंपरेरी अरेंजमेंट कर दिया गया है। आईएसबीटी से ऊपरी शिमला के लिए बसें बाईपास, खलीनी, छोटा शिमला संजौली होते रवाना की जाएगी। 


चंडीगढ़, दिल्ली, हमीरपुर, मंडी रूट पर बसें ओल्ड बस स्टैंड से चलाई जाएंगी। इन रूटों से ऊपरी शिमला के लिए जाने वाली बसें लक्कड़ बाजार बस स्टैंड होते रवाना होगी। प्रशासन ने शुक्रवार शाम तक व्यवस्था यथावत शुरू करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed