फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Accident news Uncontrollable truck overturned on pickup in Shimla

Road Accident: ढली में ट्रक और पिकअप में टक्कर, एक बागवान समेत दो लोगों की मौत

Thu, 10 Aug 2023 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

भीषण टक्कर में दोनों वाहन करीब 30 फीट नीचे शिमला-करसोग सड़क पर जा गिरे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident news Uncontrollable truck overturned on pickup in Shimla
ढली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेब से लदा ट्रक और पिकअप। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिमला-ठियोग नेशनल हाईवे पर ढली क्षेत्र में सेब से लदे ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतकों में बागवान संजीव ठाकुर (35) पुत्र सनमराम ठाकुर, डाकघर सुरड तहसील ननखड़ी और लक्की जैन (20) पुत्र हेमचंद निवासी पिंजौर महादेव कॉलोनी शामिल हैं। दो घायल वाहनों में बुरी तरह फंंस गए थे। पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्क के बाद इन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन


बागवान मृतक संजीव सेब बेचने परमाणू मंडी जा रहा था। घटना में घायल ट्रक चालक महेश (22) पुत्र जगजीवन सूरजपुर अमरावती पिंजौर निवासी और रॉकी (38) पुत्र साधुराम गांव गड़ेच शोघी निवासी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढली-मशोबरा जंक्शन के पास बुधवार सुबह 8:00 बजे यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक सेब से लदा ट्रक कुफरी से शिमला की तरफ आ रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे। इसी बीच ढली जंक्शन से पहले उतराई पर ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप कुफरी की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


इस भीषण टक्कर में दोनों वाहन करीब 30 फीट नीचे शिमला-करसोग सड़क पर जा गिरे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मशोबरा सड़क पर खड़े दो वाहन भी चपेट में आए। सेब की पेटियां यहां वहां बिखर गईं। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। यहां करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों को हटाकर यहां यातायात बहाल करवाया। वहीं देर शाम एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों से गंतव्यों को भेजे लोग
वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से मशोबरा जाने वाली सड़क कुछ देर के लिए बंद हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। शिमला-करसोग, सुन्नी, मशोबरा क्षेत्र जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात को सुचारु किया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक पिकअप चालक रॉकी पंचकूला से हार्डवेयर का सामान लेकर ठियोग जा रहा था। ट्रक में नारकंडा से परमाणु मंडी के लिए 406 पेटियां सेब की लदी थीं। एएसपी सुनील ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।


ढली-मशोबरा जंक्शन की उतराई में हर साल हो रहे हादसे
एनएच पर ढली-मशोबरा जंक्शन की उतराई में हर साल सेब सीजन के दौरान हादसों में लोग जान गंवाते हैं। मंडियों से सेब लादकर अधिकतर ट्रक रात को सफर करते हैं। रात के समय बारिश में धुंध के बीच सफर जोखिम भरा होता है। इसके साथ लापरवाही के कारण अधिकतर हादसे पेश आते हैं। वाहन चालक यशवंत, प्रदीप और काकू ने सेब सीजन में हादसे को रोकने के लिए छराबड़ा में रात के समय सफर करने वाले चालकों को हिदायतें देने की मांग की है। हालांकि छराबड़ा चेक पोस्ट में पुलिस जवानों की रात भर तैनाती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed