फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident at rajgarh, three person died.

शादी से लौट रही स्कॉर्पिओ खाई में गिरी, तीन की मौत

Wed, 27 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़, सराहां (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़, सराहां (सिरमौर) Updated Wed, 27 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
road accident at rajgarh, three person died.
दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला सिरमौर में थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत भनोग खड्ड के समीप मंगलवार देर शाम एक स्कार्पियो करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को सोलन रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक, एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार पच्छाद क्षेत्र के डिंगर किन्नर निवासी ग्रामीण स्कार्पियो एचपी-71-1877 में सवार होकर डिब्बर गांव गए थे।
विज्ञापन


वह विवाह समारोह के कार्यक्रम से वापिस घर लौट रहे थे। देर शाम भनोग खड्ड के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में डिंगर किन्नर निवासी 7 लोग सवार थे। इनमें से रणवीर सिंह (42) पुत्र नाथू राम, रोहित (19) पुत्र धनवीर सिंह, कपिल (23) पुत्र मनमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्‍थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाए सभी घायल

road accident at rajgarh, three person died.
घायलों को 108 व निजी वाहनों से सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे में घायल राहुल पुत्र नरजीत सिंह, विनीत पुत्र रमेश, अंजन पुत्र नितेंद्र सिंह व अजीत पुत्र बलिंद्र सिंह को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 व निजी वाहनों से सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोलन रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने पच्छाद विस के विधायक सुरेश कश्यप, प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर समेत प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे। एसडीएम राजगढ़ प्रीतपाल सिंह राणा ने हादसे के शिकार तीन लोगों के पीड़ित परिजनों को 10-10 हजार तथा सभी घायलों के परिजनों को 5-5 हजार की फौरी सहायता राशि प्रदान की।

उधर डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेज दिए गए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed