फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Riz construction work strat soon

रिज बचाने का काम आवर्ड, अब कटेंगे पेड़

Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Riz construction work strat soon
निर्माण कार्य का टेंडर किया अवार्ड, अगले साल के अंत तक पूरा होगा काम
विज्ञापन

निचली तरफ बनीं दुकानें होंगी शिफ्ट, 14 पेड़ कटेंगे
ढली टनल बनाने वाली कंपनी ही करेगी काम
27 करोड़ रुपये में अवार्ड किया गया है टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान जल्द ही अब अपने पुराने स्वरूप में नजर आएगा। रिज के धंस रहे हिस्से को बचाने का काम इस माह शुरू होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट का टेंडर अवार्ड कर दिया है। ढली टनल का निर्माण करने वाली कंपनी ही रिज बचाने के प्रोजेक्ट का काम करेगी।
इस प्रोजेक्ट का काम करीब 27 करोड़ रुपये में होगा। अगले साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। टेंडर अवार्ड होते ही अब दस दिन के भीतर साइट क्लीयरेंस का काम शुरू होगा। सबसे पहले लक्कड़ बाजार क्षेत्र के ऊपर पहाड़ी पर 14 पेड़ काटे जाएंगे। वन विभाग से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इन पेड़ों को काटने के साथ ही निचली ओर तिब्बती मार्केट की दुकानें शिफ्ट की जाएंगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान निचली तरफ बनीं दुकानों पर मलबा या पत्थर न गिरे, इसके लिए काम शुरू करने से पहले दुकानें शिफ्ट की जाएंगी। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के अनुसार ही निर्माण कार्य होगा। इसमें ज्यादा खुदाई नहीं की जाएगी। आईआईटी की रिपोर्ट के अनुसार रिज बचाने का स्ट्रक्चर माइक्रो पाइल्स तकनीक से बनाने की सिफारिश की है। इस जगह पर हार्ड रॉक 19 से 22 मीटर की गहराई पर है। इतनी ही गहराई पर जाकर माइक्रो पाइल्स (पिलर) वाला स्ट्रक्चर बनाया जाएगा। यह स्ट्रक्चर करीब तीन मंजिला बनेगा। नगर निगम ने पहले ही इसका नक्शा पास कर दिया है। इस स्ट्रक्चर में किसी तरह की रिहायश की अनुमति नहीं होगी। इसे सिर्फ रिज को मजबूती देने के लिए बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मीटर तक चौड़ा हो जाएगा रिज
लोक निर्माण विभाग के अनुसार रिज पर करीब 70 मीटर लंबा डंगा यानि स्ट्रक्चर बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 10 मीटर होगी। इससे गेयटी थियेटर के सामने रिज की चौड़ाई भी दस मीटर तक बढ़ जाएगी। स्ट्रक्चर के बनने से टाउनहाल से लेकर पद्मदेव परिसर तक जमीन धंसने का डर नहीं रहेगा।
साल 2011 से धंस रहा है रिज
रिज मैदान का यह हिस्सा साल 2011 से धंस रहा है। नगर निगम धंस रहे हिस्से पर हर साल पैचवर्क करता रहा। लगातार धंसाव से निचली ओर तिब्बती मार्केट को भी खतरा है। पहले वन विभाग ने इसे मंजूरी देने से मना कर दिया था। बाद में विधि विभाग की राय पर काम शुरू करने की अनुमति दी गई है।

दस दिन में शुरू कर देंगे काम : अभियंता
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता सुरेश कपूर ने कहा कि रिज बचाने के प्रोजेक्ट का टेंडर अवार्ड कर दिया है। दस दिन में काम शुरू कर देंगे। दुकानें शिफ्ट करने और पेड़ काटने का काम पहले होगा। साइट क्लीयर होते ही स्ट्रक्चर पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed