फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rising incidents in quiet Himachal: Crimes against women raise concerns, number of cases reaches 1820 in 2025

शांत हिमाचल में बढ़ती वारदातें: महिलाओं के खिलाफ अपराधों ने बढ़ाई चिंता, 2025 में मामलों की संख्या 1820 पहुंची

Tue, 14 Apr 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 06:00 AM IST
सार

महिलाओं के खिलाफ अपराधों के पिछले पांच वर्षों (2022-2026) के आंकड़ों का विश्लेषण चिंताजनक तस्वीर पेश करता है।

विज्ञापन
Rising incidents in quiet Himachal: Crimes against women raise concerns, number of cases reaches 1820 in 2025
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के पिछले पांच वर्षों (2022-2026) के आंकड़ों का विश्लेषण चिंताजनक तस्वीर पेश करता है। वर्ष 2022 में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कुल 1605 मामले दर्ज हुए, जो 2023 में बढ़कर 1659 और 2024 में 1645 रहे। हालांकि, 2025 में यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 1820 तक पहुंच गया, जो इस अवधि का सबसे अधिक स्तर है। अपराध श्रेणियों में छेड़छाड़, अपहरण और दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। 2025 में दुष्कर्म के 397 और अपहरण के 459 मामले दर्ज होना चिंता का विषय है। वहीं छेड़छाड़ के मामले भी 521 तक पहुंच गए। हालांकि 2026 के शुरुआती दो महीनों के आंकड़ों में कुल 300 मामलों के साथ कमी नजर आई। पुलिस के पास पहुंचे यह मामले बताते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रभावी कानून-व्यवस्था के साथ जागरूकता एवं रोकथाम के उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

महिला के खिलाफ अपराधों की प्रमुख घटनाएं
फरवरी 2026 में कांगड़ा जिला के देहरा में स्कूल में खाना पका रही मिड-डे-मील वर्कर को स्कूल के अंदर घुसकर मौत के घाट उतार दिया गया। एक व्यक्ति ने स्कूल परिसर में बच्चों के सामने महिला कर्मी को दराट से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मई 2025 में हमीरपुर के भोटा में एक आदमी ने 65 साल की एक महिला को पहले अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दी और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला रात करीब 9 बजे भोटा बस अड्डे पर उतरी और टैक्सी खोजने लगी। इस बीच आरोपी ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश करते हुए कहा कि वह उसी दिशा में जा रहा है जहां महिला को जाना है। कुनिहार में प्राथमिक स्कूल में शिक्षक ने बच्चियों से अश्लील हरकतें
सोलन जिले के कुनिहार में शिक्षक की अश्लील हरकतों से तंग आकर कुछ छात्राओं ने स्कूल जाने से इन्कार कर दिया। बेटियों के परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। 53 साल के टीचर को स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 22 सितंबर 2025 को ऊना के बैरियां में शादी से एक दिन पहले युवती की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed