{"_id":"67e41aac8bfe2378b40919e3","slug":"rise-in-pea-prices-sold-at-rs-45-per-kg-shimla-news-c-19-sml1001-507446-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मटर के दामों में उछाल \n45 रुपये प्रतिकिलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मटर के दामों में उछाल 45 रुपये प्रतिकिलो बिका
विज्ञापन
पिछले सप्ताह 35 रुपये किलो मिले थे दाम
सिरमौर जिले से भी बिकने के लिए आ रहा मटर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील से सटे सिरमौर जिले की सीमा के साथ लगते क्षेत्रों से पहाड़ी मटर मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों को मटर के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। किसानों के अनुसार बीते दिनों की अपेक्षा मटर के दाम में उछाल आया है और सोलन तथा ढली सब्जी मंडी में बुधवार को मटर 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो बिका। पिछले सप्ताह मटर 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था।
इस बार सर्दियों में कम बारिश होने से मटर की फसल काफी प्रभावित हुई है। जुन्गा क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों से मटर सब्जी मंडी सोलन में भेजा जाता है। प्रगतिशील किसान दयाराम वर्मा और प्रीतम ठाकुर ने बताया कि मटर की फसल इस बार तय समय से करीब एक पखवाड़ा पहले तैयार हो गई थी। आढ़ती विनोद कुमार ने कहा कि बुधवार को मटर के दामों में उछाल आया है। शिमला और सिरमौर क्षेत्र का मटर 40 से 45 रुपये प्रति किलो तक बिका। ट्रांसपोर्टर प्रदीप ब्रागटा ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मटर की फसल कुछ कम हुई है लेकिन किसानों को दाम अच्छे मिल रहे हैं।
हर वर्ष मार्च के अंतिम और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जुन्गा क्षेत्र में मटर की पहली फसल निकलना आरंभ होती है। इसके बाद टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रांसबीन का सीजन आरंभ हो जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष विभाग ने मशोबरा ब्लॉक क्षेत्र में उपदान पर मटर का एचपीएम-1 किस्म का बीज उपलब्ध करवाया है। इस बीज की कीमत बाजार में 130 रुपये प्रति किलो है जिसे कृषि विभाग ने उपदान पर 80 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाया है।