{"_id":"586102e54f1c1b2941eebaba","slug":"rijul-won-dirt-moto-race-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के रिजुल ने जीता हार्ड थ्रोटल-3 बाइक रेस का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के रिजुल ने जीता हार्ड थ्रोटल-3 बाइक रेस का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में डर्ट मोटो स्पोर्ट्स हमीरपुर के सौजन्य से हार्ड थ्रोटल-3 ऑफ रोड बाइक रेस प्रतियोगिता में बाइकरों ने खूब दम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडवोकेट किशोर शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन फिजिकल ट्रेनिंग मैदान गनोटला, मसियाणा में किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सूबे के सैकड़ों बाइकरों ने भाग लिया। बाइकरों ने एक किलोमीटर के ट्रैक पर दो लैप पूरे किए। इसमें मनाली के रिजुल ने सबसे कम समय में ट्रैक के दोनों लैप पूरे किए। इसके चलते रिजुल पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
उन्हें दस हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे साहिल थापा को 7100 रुपये और ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहे अक्षय कुमार को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में शिक्षाविद रजनीश पुरी ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक अनिल मनकोटिया ने ग्राउंड में प्रतियोगिता करवाने की मंजूरी प्रदान करने के लिए सेवानिवृत्त कैप्टन तरसेम और जसवंत का धन्यवाद किया।