फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   retired indian army captain hits out at pakistan

रिटा. सेना कैप्टन बोला, पाकिस्तान में घुसकर दुशमनों का सिर काटूंगा

Thu, 04 May 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन) Updated Thu, 04 May 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
retired indian army captain hits out at pakistan

भारतीय सीमाओं पर तैनात वीरों के साथ पाक की नापाक हरकत से लोगों में आक्रोश है। देश की सीमाओं पर दुशमनों को धूल चटाने वाले शौर्य चक्कर विजेता देव सिंह ठाकुर ने पाकिस्तान को कायर देश कहा है। उन्होंने कहा की पाकिस्तान सामने से लड़ने का दम नहीं रखता। इसलिए हमेशा छुपकर हमला करता है।

विज्ञापन



लेकिन अब वक्त आ चुका है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। सेना से सेवानिवृत्त देव सिंह ठाकुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकार इजाजत दे तो आज भी देश का प्रत्येक सैनिक पाकिस्तान में घुसकर दुशमनों का सिर काटने का जज्बा रखता है।

विज्ञापन

भारतीय सैनिक पाकिस्तान में घुसकर मारने का रखते हैं दम

retired indian army captain hits out at pakistan

ऐसा मौका मिले तो वह खुद भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के लिए पीएम को चिट्ठी लिखेंगे। कुनिहार निवासी कैप्टन प्रभु राम (रिटायर्ड) ने कहा कि आए दिन भारतीय सैनिकों पर पत्थर और गोलियां बरसाईं जा रही हैं। लेकिन सरकार ने उनके हाथ बांध रखे हैं।

देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के परिजनों में भी सरकार के प्रति आक्रोश है। सेना के एक स्टिंग आपरेशन के बाद ही पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई थी लेकिन बार-बार चेतावनी देकर दुशमनों को नजर अंदाज करने वाली सरकार आखिर मुंहतोड़ जवाब कब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed