फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Residents will get 24-hour water supply, parking, lifts and flyovers.

Shimla News: शहरवासियों को मिलेगा 24 घंटे पानी, पार्किंग-लिफ्ट, फ्लाईओवर की सौगात

Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Residents will get 24-hour water supply, parking, lifts and flyovers.
साल 2026 में शहर की जनता को मिलेंगे 15 से ज्यादा प्रोजेक्ट, आसान होगी लोगों की आवाजाही, पार्किंग सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन

रोपवे बनेगा और सर्कुलर रोड को किया जाएगा चौड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए नया साल कई नई सौगात लेकर आने वाला है। राजधानी में इस साल फ्लाईओवर, लिफ्ट, पार्किंग, बस स्टैंड और फ्यूनिकूलर ट्रॉली समेत 15 से ज्यादा बड़े प्रोजेक्टों का काम पूरा हो जाएगा। यही नहीं 24 घंटे पानी देने का सपना भी आखिरकार इस साल पूरा होने जा रहा है।

नए साल के पहले महीने यानि जनवरी के अंत तक सतलुज का पानी शिमला पहुंचाने का टारगेट है। यदि बिजली आपूर्ति सुचारू रही तो फरवरी से रोज सतलुज नदी से 15 एमएलडी पानी शिमला को मिलेगा। इससे शहर में पानी का संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। हर मौसम में शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा। शहर में इस साल 20 से ज्यादा नए जल भंडारण टैंक बनेंगे। 122 करोड़ से सर्कुलर रोड को चौड़ा करने का काम भी इस साल शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। सर्कुलर रोड चौड़ा होने से यातायात जाम से राहत मिलेगी। करीब 2200 करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी शिमला रोपवे योजना का काम भी इस साल धरातल पर उतरेगा। इसमें टेंडर प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों के अलावा शिमला आने वाले हजारों सैलानियों को भी आवाजाही की नई सुविधा मिलेगी। मालरोड पर इस साल हाईकोर्ट से लेकर एजी चौक तक डक्ट बनाने का काम पूरा हो जाएगा। इससे छोटा शिमला से लेकर एजी चौक तक की सभी बिजली, पेयजल और केबल लाइनें भूमिगत हो जाएंगी।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन की पांच नई पार्किंग इस साल आम जनता के लिए खुल जाएंगी। इनमें करीब एक हजार वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। मार्च से पहले डेंटल कॉलेज, ऑकलैंड, एसडीए परिसर, लोकल बस स्टैंड और विकासनगर में बन रही पार्किंग तैयार हो जाएंगी। इसके अलावा 700 वाहनों की क्षमता वाली आईजीएमसी पार्किंग भी अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। इसके बनने से आईजीएमसी में मरीजों की पार्किंग की टेंशन खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो नई लिफ्ट-फ्यूनिकूलर ट्राॅली की मिलेगी सौगात
शहर में जून से पहले दो नई लिफ्टें तैयार होंगी। ऑकलैंड टनल से लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी और लक्कड़ बाजार बस अड्डे से रिज तक लिफ्ट का काम पूरा हो जाएगा। रिवोली से रिज के लिए जून तक फ्यूनिकूलर ट्राॅली लगेगी। इसका काम भी जून तक पूरा होगा। लक्कड़ बाजार में नया बस अड्डा भी अप्रैल-मई में बनकर तैयार हो जाएगा।




पहला फ्लाईओवर होगा तैयार
विधानसभा के पास बन रहा फ्लाईओवर जून तक तैयार हो जाएगा। इससे कार्टरोड पर लगने वाला जाम खत्म होगा। ढली-कैथलीघाट फोरलेन का 70 फीसदी काम इस साल के अंत तक पूरा करने का टारगेट है। इस फोरलेन पर इस साल भाड और चलौंठी में चार नई टनल बनकर तैयार हो जाएंगी। कई ब्रिज भी बन जाएंगे। चमियाना अस्पताल भी फोरलेन टनल के जरिये सीधे आईजीएमसी से जुड़ जाएगा। इस अस्पताल में नया ब्लॉक और पार्किंग भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article