{"_id":"5f3d6e9373263c3d581034f3","slug":"relief-to-apple-growers-from-visiting-well-known-companies-for-apple-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सेब खरीद के लिए नामी कंपनियां आने से बागवानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सेब खरीद के लिए नामी कंपनियां आने से बागवानों को राहत
Thu, 20 Aug 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सेब सीजन हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी कंपनियों को सेब बेचने वाले बागवान अब ठगी का शिकार नहीं हो रहे हैं। देश और प्रदेश की मंडियों में आढ़तियों के जरिये सेब बेचने वाले प्रदेश के बागवानों को अब तक लाखों रुपये की चपत लगती रही है। बागवानों का सेब कई बार ट्रक समेत भी गायब हो चुका है। कई बागवान फसल का भुगतान न होने पर पुलिस के पास मामला दर्ज करने पहुंच रहे हैं। पिछले दो साल से पुलिस ने बागवानों को लाखों की बकाया धनराशि भी दिलाई है।
विज्ञापन
जब से प्रदेश में फलों की खरीद के लिए आई नामी कंपनियों को सेब बेचा जा रहा है, तब से बागवानों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। अभी तक किसी भी बागवान ने ऐसी शिकायत नहीं की है कि उसे धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है। सब्जी और फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि नामी कंपनियों को सेब बचने वाले बागवानों की ओर से अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन