फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief for patients with the opening of Auckland Tunnel parking.

Shimla News: ऑकलैंड टनल पार्किंग के खुलने से मरीजों को राहत

Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief for patients with the opening of Auckland Tunnel parking.
निशुल्क वाहन पार्क करने की दी है सुविधा
विज्ञापन

ओपीडी ब्लॉक से होकर आवाजाही करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ऑकलैंड टनल के पास बनी बहुमंजिला पार्किंग का लोकार्पण होने से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलना शुरू हो गई है।

शुरुआती दौर में इस पार्किंग में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की ओर से बिना किसी शुल्क के (निशुल्क) वाहन पार्क करने की सुविधा दी है, जिसका मरीजों के परिजन भरपूर उपयोग कर रहे हैं। आईजीएमसी के इमरजेंसी और ओपीडी ब्लॉक के प्रवेशद्वार के पास बनी इस पार्किंग के शुरू होने से सबसे अधिक राहत मरीजों और उनके परिजनों को मिली है। इसके मद्देनजर आईजीएमसी प्रशासन ने अस्पताल आने वाले मरीजों से इसी मार्ग से प्रवेश करने की अपील की है। अस्पताल के एमएस (चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. राहुल राव ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में वाहनों के कारण लगने वाले जाम और भीड़ को कम करने के लिए लोग ओपीडी ब्लॉक की ओर से ही प्रवेश करें। इससे मुख्य परिसर में भीड़ कम होगी जिससे मरीजों, कर्मचारियों और परिजनों को सुविधा मिलेगी। एमएस ने कहा कि आईजीएमसी प्रदेश का बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है, जो आम जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


डी-ब्लॉक में जल्द बनेगी लिफ्ट और रैंप
आईजीएमसी के डी-ब्लॉक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर दो नई लिफ्टों एवं एक रैंप का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से भविष्य में मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को न्यू ओपीडी ब्लॉक से पुराने भवन (डी-ब्लॉक) में आने-जाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article