फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief for patients: Iron pillar near the ramp at Nadaun Hospital removed.

Shimla News: मरीजों को राहत, नादौन अस्पताल में रैंप के समीप बना लोहे का पिलर हटाया

Mon, 06 Jul 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Mon, 06 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Relief for patients: Iron pillar near the ramp at Nadaun Hospital removed.
नादौन अस्पताल में रैंप के समीप लगा पिल्लर हटाया। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में मरीजों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप के समीप लगाया गया लोहे का पिलर हटा दिया गया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब घायल मरीजों को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल के भीतर ले जाना पहले की तुलना में अधिक आसान होगा। गौरतलब है कि संवाद न्यूज एजेंसी की खबर नादौन अस्पताल में शेड निर्माण पर उठे सवाल, मरीजों की राह में पिलर बने बाधा... शीर्षक से 26 जून के अमर उजाला अंक में प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन

समाचार में रैंप के पास लगे लोहे के पिलर के कारण मरीजों, तीमारदारों और दिव्यांगजनों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लेते हुए रैंप के समीप बना लोहे का पिलर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अब रैंप का रास्ता पहले की अपेक्षा अधिक खुला हो गया है। स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की आवाजाही सुगम हो गई है। पिलर हटने के बाद मरीजों, विशेषकर दिव्यांगजनों और आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कोट
मरीजों को सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत्त है। रैंप के समीप लगे लोहे के पिलर को हटा दिया है। -राजेश भारद्वाज, बीएमओ नादौन

नादौन अस्पताल में रैंप के समीप लगा पिल्लर हटाया। संवाद

नादौन अस्पताल में रैंप के समीप लगा पिल्लर हटाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article