फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   regularisation of illegal structures in himachal loot by private planners

10 हजार में बनने वाले नक्शे के वसूल रहे 30 हजार

Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
regularisation of illegal structures  in himachal loot by private planners

हिमाचल में अवैध भवनों को नियमित करने की अधिसूचना जारी होते ही नक्शा बनाने के रेट में दो से ढाई गुना इजाफा हो गया है। दस हजार में बनने वाला भवन का नक्शा 25 से 30 हजार रुपये में बन रहा है। लूटखसोट का यह मामला सरकार के पास पहुंचा गया है। इतनी राशि बढ़ने से सरकार भी हैरत में है।

विज्ञापन


सरकार ने निजी प्लानरों पर नकेल कसने को टीसीपी कार्यालय और नगर निगम में सेल खोलने का फैसला लिया है। इसमें प्रदेश सरकार खुद नक्शे के रेट तय करेगी। इस सेल में उन निजी प्लानरों को पंजीकृत किया जाएगा, जो कम रेट पर जनता को यह सुविधा देगा।
विज्ञापन


नक्शा ऑनलाइन तैयार किया जा रहा है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक नक्शे को बनाने में कम से कम चार या पांच दिन लगते हैं। अगर टीसीपी या नगर निगम की ओर से नक्शों पर ऑब्जेक्शन लगते हैं तो उसे भी उसी दिन ऑनलाइन दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी फीस होने से अवैध भवन मालिकों के होश उड़ गए हैं। बीते सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के बाद लोगों ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को इस बारे में अवगत करवाया है।


निजी प्लानरों की ओर से मनमाने दाम वसूलने का मामला ध्यान में आया है। ऐसे में सरकार विभाग में एक अलग से सेल खोलने पर विचार कर रही है, ताकि लोगों के सही रेट पर नक्शे बन सकें।

जहां तक ऑनलाइन नक्शे बनाने का सवाल है, लोग मैन्युली भी नक्शे बनाकर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। - सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed