{"_id":"7f67e85678efa12f6899f5ad05c4bfa0","slug":"register-your-complaint-to-mc-on-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से परेशानी, इन नंबरों पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से परेशानी, इन नंबरों पर करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Jan 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार दोपहर बाद निगम आयुक्त पंकज राय ने तैयारियों की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई। सभी विभागाध्यक्षों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आयुक्त ने बताया है कि निगम की लेबर, निजी लेबर सहित मशीनरी बर्फ हटाने के लिए तैनात है। आवश्यक सड़क मार्गों को प्राथमिकता पर यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। वार्डों में निगम अधिकारी और कर्मी तैनात रहेंगे। रूटीन कार्यों के अलावा स्टाफ को अतिरिक्त काम भी सौंपा गया है। विभिन्न सड़क मार्गों के किनारे क्रशर सैंड रखी गई है।
विज्ञापन
हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
बर्फबारी के दौरान अगर शहरवासियों को कोई समस्या पेश आती है तो नगर निगम को हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। लैंडलाइन फोन नंबर से 1916 नंबर सीधा मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल और वोडाफोन के मोबाइल फोन नंबर से 1916 नंबर से पहले शहर का एसटीडी कोड नंबर 0177 डायल करना होगा। एयरटेल, रिलायंस, आइडिया, एयरसेल और टाटा इंडिकॉम कंपनियों से नगर निगम की बात चल रही है। जल्द ही इन मोबाइल कंपनियों से हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
कंट्रोल रूम रिज : 2658916
संजौली : 2842131
छोटा शिमला : 2623760