{"_id":"5db193f68ebc3e017d365190","slug":"reena-became-the-first-woman-mla-from-pachad-and-the-second-woman-mla-of-sirmaur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पच्छाद से पहली और सिरमौर जिले की दूसरी महिला विधायक बनीं रीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पच्छाद से पहली और सिरमौर जिले की दूसरी महिला विधायक बनीं रीना
Fri, 25 Oct 2019 11:29 AM IST
Krishan Singh
वेद प्रकाश ठाकुर, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
वेद प्रकाश ठाकुर, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
रीना कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज करने वाली भाजपा उम्मीदवार रीना कश्यप के नाम हलके से पहली विधायक बनने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। रीना सिरमौर जिले में विधायक बनने वाली दूसरी महिला हैं। नाहन निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के नाम पहली विधायक बनने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
भाजपा की रीना कश्यप 2808 मतों से विजयी हुई हैं।
गिरिवार और गिरिपार में बंटे पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के गिरिपार राजगढ़ क्षेत्र को लगभग 37 वर्ष बाद प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पहले वर्ष 1982 में उच्छबू राम गिरिपार के तहत आने वाले राजगढ़ क्षेत्र से विधायक बने थे। पच्छाद में वर्ष 1952 में भुईरा निवासी जीवणु राम विधायक बने थे। हालांकि, पझौता स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता वैद्य सूरत सिंह भी विधायक व खादी बोर्ड के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
लेकिन, वह पहली बार सर्वसम्मति से शिलाई विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। दूसरी बार वह मनोनीत विधायक रहे थे। भाजपा ने 37 वर्षों बाद राजगढ़ से महिला रीना कश्यप को टिकट देकर जो सियासी दाव खेला था, उसमें वह कामयाब रही। इससे पूर्व 1982 में भाजपा ने राजगढ़ के उच्छबू राम और कांग्रेस ने इसी क्षेत्र के सदानंद को टिकट दिया था। उसके बाद किसी भी दल ने कभी भी राजगढ़ क्षेत्र से किसी नेता को टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन