{"_id":"18a37c0b95230d3d86299160a723ff72","slug":"red-cross-to-sell-the-vehicles-registration-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास बेचेगा वाहनों के पंजीकरण फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास बेचेगा वाहनों के पंजीकरण फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला,सोलन
Updated Wed, 16 Jul 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
सोलन नालागढ़ रेडक्रास की आय में इजाफा करने के लिए उपमंडल प्रशासन अब पूरे विवरण के साथ विभिन्न प्रकार के वाहनों के पंजीकरण और लाइसेंस फार्म बेचेगा।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में स्थापित रेडक्रास के बिक्री केंद्र पर यह सभी फार्म मुहैया होंगे। इससे पहले बुक स्टालों और अन्य जगहों पर अलग अलग फार्म मिलते थे।
रेडक्रॉस की आय में भी बढ़ोतरी के मकसद से यह व्यवस्था शुरू की है। रेडक्रास का एकत्रित फंड जरूरतमंदों की आर्थिक मदद के लिए दिया जाता है।
रेडक्रास नालागढ़ सोसायटी की आय को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न प्रकार के लाइसेंस और वाहनों के पंजीकरण के फार्मों को फाइलों सहित पूर्ण दस्तावेजों के साथ बेचा जाएगा।
विज्ञापन
औद्योगिक हब बीबीएन में औद्योगिकीकरण के बाद जहां वाहनों की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है। वहीं वाहनों के पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य लाइसेंस के लिए लोगों को फार्म लेने के लिए बुक सेंटरों और फोटोस्टेट की दुकानों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
एसडीएम ललित जैन ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी की आय बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सभी फार्म फाइल कवर के साथ मुहैया करवाए जाएंगे।