फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment of Agniveers in Military Station Averipatti, admit card issued to the candidates

Himachal: मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में अग्निवीरों की भर्ती, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी

Sat, 17 Aug 2024 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2024 11:06 AM IST
सार

शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उतीर्ण की है। 

विज्ञापन
Recruitment of Agniveers in Military Station Averipatti, admit card issued to the candidates
अग्निवीर भर्ती रैली 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 3 सितंबर से मिलिट्री स्टेेशन अवेरीपट्टी में होगी। शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उतीर्ण की है। 

विज्ञापन


उम्मीदवार सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर रैली शिमला जिले के रामपुर बुशहर स्थित पृथ्वी मिलिट्री स्टेशन अवरपट्टी में 9 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षण में 1600 मीटर या 1.6 किमी दौड़ अधिकतम 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी। उन्हें न्यूनतम 06 और अधिकतम 10 चिन-अप करने होंगे और 09 फीट खाई पर जम्प करना होगा। जिग-जैग बैलेंस दिखाना होगा। 

विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
कर्नल कौर ने बताया कि उम्मीदवार अपने 10वीं, 12वीं, हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, भर्ती अधिसूचना के अनुसार शपथ पत्र, 20 रंगीन नेवी ब्लू बैकग्राउंड की पासपोर्ट फोटोग्राफ, अविवाहित प्रमाण पत्र, तकनीकी शिक्षा (एनआईईएलआईटी या आईटीआई), एनसीसी व वास्तविक खेल प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र या डिस्चार्ज बुक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वह सेना भर्ती कार्यालय शिमला से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed