{"_id":"6a39397bced167119d0c0c53","slug":"recruitment-for-12-positions-at-sbi-life-interviews-in-rohru-today-and-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-742361-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एसबीआई लाइफ में 12 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में आज और कल साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एसबीआई लाइफ में 12 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में आज और कल साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। भारतीय स्टेट बैंक लाइफ में विकास प्रबंधक और लाइफ मित्र के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला 23 और 24 जून को उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में साक्षात्कार आयोजित करेगा।
विकास प्रबंधक के दो पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 25 वर्ष से अधिक आयु के स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये मानदेय और अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। लाइफ मित्र के 10 पद पार्ट टाइम आधार पर भरे जाएंगे। इनके लिए 30 वर्ष से अधिक आयु के बारहवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। लाइफ मित्र का मानदेय कमीशन या लक्ष्य आधारित होगा। लाइफ मित्र के पद उप रोजगार कार्यालय चिड़गांव में भरे जाएंगे। साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि आवेदकों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण eemis.hp.nic.in पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 98174-09101 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद