{"_id":"e3ec7c89d73a69603d324be3ae66e24a","slug":"rates-of-cement-transportation-increased-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बढ़ गईं सीमेंट ढुलाई की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बढ़ गईं सीमेंट ढुलाई की दरें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Jul 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने सीमेंट ढुलाई की दरें बढ़ा दी हैं। ढुलाई भाडे़ की दर को 7.75 से 8.35 रुपये कर दिया है। प्रदेश के हजारों ट्रक ऑपरेटरों के ढुलाई ठप करने के बाद सरकार ने ये दरें बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से हजारों ट्रक ऑपरेटर सरकारी विभागों को सीमेंट की सप्लाई करते हैं। सरकार ने सोमवार को नए माल भाडे़ की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक प्रियतु मंडल ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार से प्रदेश में सरकारी सप्लाई को ट्रक ऑपरेटरों ने रोक दिया था। अब ट्रक ऑपरेटरों ने आंदोलन वापस लिया है।
विज्ञापन
वे माल भाड़ा 8.35 रुपये प्रति किलोमीटर (प्रति टन) पर अड़े थे। कैबिनेट ने ढुलाई 7.75 रुपये की थी, जिसका ऑपरेटर विरोध कर रहे थे।