फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape and Blackmailing case at baddi.

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर वीडियो बनाकर करता रहा जबरदस्ती

Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rape and Blackmailing case at baddi.

पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर बना लिए शारीरिक संबंध। साथ में बना ली शारीरिक संबंधों की वीडियो क्लिप। इसके बाद युवती ने जब शादी के लिए कहा तो प्रेमी पूर्व में बनाए वीडियो क्लिप दिखाकर धमकाने लगा।

विज्ञापन


लेकिन युवती सीधे पहुंच गई थाने। अब आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामला हिमाचल के बद्दी का है। आरोप पंजाब के होशियारपुर के एक गांव के युवक पर लगे हैं।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक आरोपी ने बद्दी स्थित उसके फ्लैट में 14 अगस्त को शाम छह बजे आकर उसे पूर्व में शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंधों का वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल किया। इसके बाद इसकी इच्छा के खिलाफ जाकर उससे अवैध संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में बुलाकर बनाए संबंध, अब दी धमकी

Rape and Blackmailing case at baddi.

युवक ने यह बात किसी को बताने पर वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। युवती ने इससे पूर्व इस वीडियो को बनाए जाने को लेकर कोई जानकारी न होने का भी बात कही है। एसपी बददी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

इससे पूर्व शादी के नाम पर पंचकूला में बनाए संबंध
युवती ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि वह जब वह दिल्ली में रह रही थी तो युवक ने शादी का झांसा देकर उससे पंचकूला सेक्टर पांच स्थित पर्ल अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में बुलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती के मुताबिक उसने युवक से कई बार शादी के संबंध में बात भी की। इस पर युवक ने युवती को बद्दी में नौकरी देने का हवाला देकर वहां सेटल होने को कहा ताकि दोनों की लगातार मुलाकात हो सके।

युवती के फ्लैट में आकर की जबरदस्ती

Rape and Blackmailing case at baddi.

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि आरोपी के कहने पर ही उसने बद्दी में फ्लैट लिया था। 14 अगस्त को युवक युवती के फ्लैट में आया। इस दौरान नौकरी और शादी को लेकर दोनों में काफी देर तक बहस हुई।

 इसके बाद युवक ने पंचकूला में पूर्व के शारीरिक संबंधों की वीडियो क्लिप दिखाकर युवती से अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसकी इच्छा के खिलाफ अवैध संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed