{"_id":"3dd0b9b033107a6783706b804c94936b","slug":"ranji-match-in-dharmshala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के खिलाफ अंकुश बैंस की शतकीय पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के खिलाफ अंकुश बैंस की शतकीय पारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और झारखंड के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में हिमाचल टीम ने पहली पारी में 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
विज्ञापन
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड की टीम ने एक विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए थे। झारखंड की टीम से सौरभ तिवारी 40 और रमीज नेमत 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं, जबकि टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रकाश मुंडा बिना खाता खोले ही चलते बने।
विज्ञापन
हिमाचल की टीम से वीआर मलिक ने एक विकेट चटकाई। इससे पूर्व हिमाचल टीम ने बल्लेबाजी की। इसमें अंकुश बैंस ने शतकीय पारी खेलते हुए 129 रन बनाए, जबकि आरके कलसी 80, पारस डोगरा ने 26, एनआर गांगटा 23, बीबी शर्मा ने 13 रन टीम के लिए जोड़े।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। झारखंड के गेंदबाज आशीष कुमार ने 55 और शहबाज नदीम ने 77 रन देकर 4-4 और आरआर सिंह ने 77 रन देकर दो विकेट लिए।