फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Randhir sharam said Congress internal conflict makes it seem that there is no Constitutional protection, but a

Shimla: रणधीर बोले- कांग्रेस की अंतर्कलह से लग रहा प्रदेश में संविधान बचाओ नहीं, पार्टी बचाओ अभियान चल रहा

Fri, 02 May 2025 01:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 May 2025 01:52 PM IST
सार

रणधीर शर्मा ने कहा कि बिलासपुर की बैठक में जिस प्रकार की कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह जनता के समक्ष निकाल कर आई, उससे लगता है कि पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी बचाओ अभियान चल रहा है

विज्ञापन
Randhir sharam said Congress internal conflict makes it seem that there is no Constitutional protection, but a
भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का इस्तीफा मांगा है।  रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत बिलासपुर में हुई बैठक में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की बैठक में जिस प्रकार की कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह जनता के समक्ष निकाल कर आई, उससे लगता है कि पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी बचाओ अभियान चल रहा है और उसमें भी यह पार्टी पूरी तरह विफल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश की जनता तो परेशान है ही पर उनके मंत्री भी परेशान हैं और वह भी मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली से संतुष्ट नहीं है। रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रतिभा सिंह भी मान चुकी हैं कि उनकी किसी भी प्रकार की सुनवाई ना तो हिमाचल प्रदेश में है ना दिल्ली आलाकमान के पास तो उनको भी अपने पद से इस्तीफा दे ही देना चाहिए। रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास अपने सभी मित्रों, ओएसडी, कैबिनेट मंत्री, पॉलीटिकल एडवाइजर , मीडिया एडवाइजर के लिए पैसे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed