फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ram

राम मंदिर से गंज बाजार के निकली शोभा यात्रा

Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ram
सीता राम बोलिये राधे श्याम बोलिये के भजनों से गूंजा शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की तादाद में लोग इस शोभा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने सीता राम बोलिये राधे श्याम बोलिये... भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
दोपहर एक बजे के करीब राम मंदिर से भगवान श्रीराम की पालकी निकाली गई। फूलों से सजी इस पालकी को उठाकर बाजार में घुमाया गया। लोगों ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन पाने के लिए होड़ मची रही। वाद्य यंत्रों की धुनों से पूरा बाजार गूंज उठा। महिलाएं और पुरुष नाचते गाते हुए करीब दो बजे गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। यहां पर सूद सभा की ओर से प्रभु श्रीराम की पालकी का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद यहां पर पूजा अर्चना हुआ।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर सूद सभा के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि रामनवमी से पहले सप्तमी नवरात्र को हर वर्ष शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसमें शहर के लोगों को निमंत्रण दिया जाता है। बताया कि शनिवार को मंदिर में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रामायण पाठ होगा। यह पाठ रविवार को खत्म होगा। इसके बाद इसी दिन दोपहर बारह बजे श्रीराम जन्म होगा। शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाएं मंदिर में आकर भजन कीर्तनों का गुणगान करेंगी। वहीं मंदिर में आए भक्तों को भंडारा भी परोसा जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर सूद सभा की उपाध्यक्ष भारती सूद, सचिव संदीप सूद, सहसचिव पूजा डोगर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मंदिरों में अष्टमी को लेकर तैयारियां भी शुक्रवार शाम तक पूरी हो गई थीं। मंदिरों को फूलों से सजाया है। कालीबाड़ी मंदिर कमेटी के सचिव सोमनाथ प्रमाणिक ने बताया कि अष्टमी पर मंदिर में पहले की तरह विशेष पूजा होती रहेगी। इसके अलावा मंदिर में लोगों द्वारा कंचक पूजन किया जाएगा। भक्तों को यहां पर भंडारा भी परोसा जाएगा। रविवार को भी यहां भंडारा होगा। इसी तरह शहर के तारादेवी मंदिर में भी यही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed