फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rakesh Jamwal said- Centre gave money for railway expansion, Sukhu refused to give his share

HP Politics: राकेश जम्वाल बोले- रेल विस्तार के लिए केंद्र ने दिया पैसा, सुक्खू हिस्सा देने से मुकरे

Sat, 22 Feb 2025 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 06:07 PM IST
सार

कुल्लू में पत्रकार वार्ता में जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राशि जमा करने से साफ मना कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष में 2716 करोड़ रेल विस्तार के लिए जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Rakesh Jamwal said- Centre gave money for railway expansion, Sukhu refused to give his share
सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुक्खू सरकार रेल विस्तारीकरण को लेकर गंभीर नहीं है। केंद्र ने हिमाचल की दो रेल लाइन के विस्तारीकरण के लिए धन दिया है। इसमें जो प्रदेश का 25 प्रतिशत हिस्सा जमा करना होता है, उसे अभी तक सरकार ने जमा नहीं किया है। कुल्लू में पत्रकार वार्ता में जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राशि जमा करने से साफ मना कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष में 2716 करोड़ रेल विस्तार के लिए जारी किए हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर-कुल्लू-लेह और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन का विस्तार होना है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 25 प्रतिशत यानी 1626 करोड़ रुपये जमा करवाने हैं, लेकिन यह राशि जमा करवाने से सरकार ने हाथ खींच लिए हैं। उन्होंने केंद्र में यूपीए सरकार और एनडीए सरकार के 10 सालों में प्रदेश को जारी होने वाले बजट में भी अंतर बताया।

विज्ञापन


जम्वाल ने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार आई है, तब से लोगों की सुविधाओं को छीनने का ही काम किया है। संस्थानों को बंद कर दिया है। केंद्र से मदद मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री सुक्खू सिर्फ कोसने का ही काम कर रहे हैं। प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है। ट्रेजरी बंद कर दी है। चुने हुए प्रतिनिधियों के कार्य नहीं हो रहे हैं। भाजपा विधायकों के क्षेत्र की एक भी डीपीआर वर्ल्ड बैंक को नहीं भेजी जा रही है। उनके साथ पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, जिला अध्यक्ष अमित सूद, नरोत्तम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया और अर्चना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed