{"_id":"66a8e6f8d5a029a592028c93","slug":"rajya-sabha-mp-harsh-mahajan-said-why-there-was-a-need-to-change-the-name-of-dharamshala-bus-station-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: हर्ष महाजन बोले- धर्मशाला बस अड्डे का नाम बाली के नाम पर रखने की क्यों जरूरत पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: हर्ष महाजन बोले- धर्मशाला बस अड्डे का नाम बाली के नाम पर रखने की क्यों जरूरत पड़ी
Tue, 30 Jul 2024 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:43 PM IST
सार
भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि धर्मशाला बस अड्डे का नाम बाली के नाम पर रखने की आवश्यकता पड़ी।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि धर्मशाला बस अड्डे का नाम बाली के नाम पर रखने की आवश्यकता पड़ी। कांग्रेस पार्टी अपना वर्चस्व कांगड़ा जिले में खो रही है, जिसके कारण उन्हें ऐसी घोषणा करनी पड़ गई। अच्छा होता कि जिस प्रकार का नाम पहले था, उसी प्रकार का नाम बस स्टैंड का रहने देते। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने से सुविधा में परिवर्तन नहीं हो जाता।
विज्ञापन
मंगलवार को हर्ष महाजन ने कहा कि हिमकेयर योजना जिस प्रकार से चल रही थी, उसी प्रकार से चलनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश की सुख की सरकार जनता का सुख देख ही नहीं पा रही है। हिम केयर योजना पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुरू की थी, जिससे हिमाचल प्रदेश के हर व्यक्ति को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधा मिल रही थी और इस सुविधा का बड़ा लाभ उपलब्ध हो रहा था।
विज्ञापन
महाजन से कहा कि कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस योजना को केवल इसलिए बदलने का प्रयास किया, क्योंकि यह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से शुरू की गई थी और इसके पीछे किसी भी प्रकार का तर्क इस सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस योजना का अभूतपूर्व लाभ जनता को हुआ है और इसका रिकॉर्ड तो सरकार के पास भी उपलब्ध है।
विज्ञापन